सीएम सोरेन: राज्य में बढ़ाई जा रही राइस मिलों की संख्या, किसानों को होगा आर्थिक लाभ

0

झारखंड:गुरुवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विधायक जयराम महतो ने सवाल किया कि क्या सरकार किसानों को एकमुश्त भुगतान करने एवं विलंबित भुगतान पर ब्याज का भुगतान करेगी? किसानों को उसकी फसल का एकमुश्त भुगतान नहीं किया जाता है।भुगतान भी काफी विलंब किया जाता है। जयराम महतो के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी जब उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाए तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयराम महतो के सवाल पर धान की खरीद और भुगतान की पूरी प्रक्रिया को समझाते हुए कहा “राज्य में राइस मिलों की संख्या बढ़ाई जा रही हैं। जितनी राइस मिलें लगेंगी, उतनी ही तेजी से किसानों के धान का उठाव होगा और किसानों को समय पर उनके पैसे भी मिलेंगे यानी उन्हें आर्थिक लाभ होगा”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here