झारखण्ड : रांची में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूली बच्चों में भाषण कला, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास के विकास के उद्देश्य से Ranchi Speaks कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पहल बच्चों में संवाद क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनके भीतर बेझिझक और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का आत्मविश्वास भी जगा रही है।इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चे न केवल वक्तृत्व कला में निपुण हो रहे हैं, बल्कि सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर सशक्त रूप से अपने विचार रखने में भी सक्षम बन रहे हैं। बच्चे स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे महान जननायकों के योगदान, झारखंड की जनजातीय विरासत, तथा भाषायी और सांस्कृतिक विविधताओं पर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं।आइए, देखें कैसे ये नन्हे वक्ता आदिवासी संस्कृति और स्व. श्री शिबू सोरेन की प्रेरक जीवन यात्रा पर अपने भावपूर्ण विचार प्रस्तुत कर रहे हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने की सराहना ”शानदार मेरे प्यारे बच्चों…खूब आगे बढ़ो”




