झारखण्ड :14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 CRPF जवानों को सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। सीएम सोरेन ने एक्स पर लिखा “2019 में पुलवामा में कायराना आतंकी हमले में शहीद होने वाले अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन।”बता दे कि आज ही के दिन यानी 14 फरवरी को 6 साल पुलवामा में एक बड़े आतंकी हमले में बड़ी मात्रा में जवान शहीद हुए थे। आज पुलवामा हमले की छठी वर्षगांठ पर शहीदों को याद करते हुए पीएम मोदी ने समेत दिग्गज नेताओं उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।




