रांची: आज दिल्ली से रांची में आयोजित झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महाधिवेशन में ऑनलाइन रूप से सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए और उपस्थित साथियों को संबोधित किया। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों, श्रमिकों और विस्थापितों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए हम निरंतर काम करते रहेंगे।जय झारखण्ड!”




