झारखंड दौरे पर जफर इस्लाम: कांग्रेस ने कभी मुस्लिम समाज का उत्थान नहीं किया

0
Zafar Islam

रांची: झारखंड दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कांग्रेस ने कभी मुस्लिम समाज का उत्थान नहीं किया. मुस्लिम समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया लेकिन समय बदल रहा है.अब मुस्लिम समाज को भी ये बात समझ आने लगी है क्योंकि उत्थान होता तो आज हम सिर्फ पंक्चर ही क्यों बनाते. जफर इस्लाम ने संशोधित वक्फ कानून की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए बनाया गया है जिसमें गरीबों का कल्याण होगा.वक्फ कानून मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए आया है.जफर इस्लाम ने कहा कि वक्फ का मतलब है कि भगवान के नाम पर दिया जाने वाला दान गरीबों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाए. लेकिन गरीबों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा था, इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वक्फ को केंद्रीय प्रॉपर्टी मानकर इसमें बदलाव किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here