झारखण्ड : राज्य के पांच जिलों रांची, गुमला, लातेहार, खूंटी और चतरा के सदर अस्पतालों में 10-10 बेड की आइसीयू (क्रिटिकल केयर) तैयार हो गयी है. इससे अब इन पांचों जिलों के सदर अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा. इनमें आइसीयू का सेटअप तैयार करने और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण की खातिर कोल इंडिया ने फंड दिया है. इसके लिए रिम्स को नोडल सेंटर बनाया गया है. रिम्स इन अस्पतालों में संचालित होनेवाली आइसीयू की मॉनिटरिंग करेगा.केयर विभाग ने पांचों जिलों के डॉक्टरों, नसों और तकनीशियनों को प्रशिक्षण दिया. यह प्रशिक्षण झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से आये विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया.डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम ई-गवर्नमेंट्स फाउंडेशन के नंदन नीलेकणी और श्रीकांत नाधमुनि द्वारा पूरे देश में संचालित किया जा रहा है. नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिण भारत में अब तक 260 सेंटर में 10-10 बेड की आइसीयू की स्थापना की जा चुकी है. झारखंड में ऐसी कुल 44 आइसीयू (क्रिटिकल केयर) खोलने की योजना है. इनमें से पांच खुल चुकी हैं. रिम्स क्रिटिकल केयर के डॉक्टर संबंधित अस्पतालों की आइसीयू में भर्ती मरीजों को टेलीमेडिसिन के माध्यम से परामर्श देंगे. साथ ही वहां तैनात डॉक्टर और नर्स को भी सलाह दे पायेंगे.ट्रॉमा हैंडलिंग, पैलिएटिव केयर और मनोरोग जैसी आपात स्थिति से निबटने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के बाद सभी को प्रमाण पत्र भी जारी किये गये.




