सीएम सोरेन : मुड़मा जतरा झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और एकता का जीवंत प्रतीक है

0
Murma jatara mela

रांची: मुड़मा जतरा 2025
आदिवासी एकता, संस्कृति और परंपरा का अनोखा उत्सव – जहाँ लोकधुनों की गूंज और समुदाय की आस्था एक साथ झूम उठती है। मुड़मा में जतरा मेला का शुभारम्भ 8 अक्टूबर को हुआ जो कि 9 अक्टूबर यानी कि आज तक रहेगा। सीएम हेमंत सोरेन ने मौके पर शुभकामनाएँ दी हैं, एक्स पर सीएम लिखते,”मुड़मा जतरा झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति, सभ्यता और एकता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, प्रकृति के प्रति आभार और समाज में आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है। हमारे आदिवासी समाज की यह प्राचीन सभ्यता आज भी हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है और यह बताती है कि हमारी असली ताकत जल-जंगल-जमीन, हमारी संस्कृति, हमारी एकता और हमारे सामूहिक जीवन मूल्यों में निहित है। मुड़मा जतरा की सभी को हार्दिक शुभकामानाएं और जोहार!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here