द्वितीय (बजट) सत्र शुरू होने से पहले सीएम सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष से की भेंट

0
CM Soren

रांची: षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र शुरू होने से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से भेंट की। इससे पूर्व झारखण्ड विधान सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग श्रीमती वंदना दादेल, प्रभारी सचिव, झारखण्ड विधान सभा श्री माणिक लाल हेंब्रम ने किया।बजट सत्र शुरु होने से पूर्व स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने एक्स पर लिखा”आज से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। मुझे विश्वास है झारखण्ड के विकास में यह सत्र अभूतपूर्व साबित होगा।आशा है सत्र के दौरान सभी दलों का सक्रिय सहयोग और माननीय सदस्यों के सार्थक सहयोग से सदन सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलेगा। माननीय सदस्य अनुशासन और शालीनता के साथ कार्यवाही में अपनी सहभागिता निभाएंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here