सुरंग में फंसे मजदूरों के बचने की संभावना ‘बहुत कम’, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ”हर संभव प्रयास कर रही झारखण्ड सरकार”

0
Irfan Ansari

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से दो दिन से आठ लोग अंदर फंसे हैं.तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार को कहा कि ”दो दिन पहले में फंस गए आठ लोगों के बचने की संभावना अब ‘बहुत कम’ है, हालांकि उन तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इसी बीच स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि तेलंगाना में हुई टनल दुर्घटना में फंसे मजदूरों की सुरक्षित वापसी हमारी पहली प्राथमिकता है। झारखंड के लोगों का जीवन अनमोल है, और मैं हर पल राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहा हूँ।हमारी #सरकार पूरी ताकत से बचाव दल के संपर्क में है, और सभी #मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी।मैं सभी से अपील करता हूँ कि धैर्य बनाए रखें और हमारे श्रमिक भाइयों के लिए दुआ करें।Rahul Gandhi, Hemant Soren, Indian National Congress – हमारी सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here