झारखण्ड : लम्बे समय से बीमार चल रहे बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद श्री कृष्णानंद झा के रविवार को निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया”बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद आदरणीय श्री कृष्णानंद झा जी के निधन की दुःखद खबर मिली। सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे कृष्णानंद जी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दे।”बता दें कि कृष्णानंद झा के पिता स्व. पंडित विनोदानंद झा 1961 में बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। कृष्णानंद झा देवघर के रहने वाले थे वहीं उनकी आयु 77 वर्ष की है.




