रांची में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला फिरोज अली, हिंदपीढ़ी के गली नंबर 8 का रहने वाला है। रांची सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा है कि छेड़खानी करने वाले अपराधी फिरोज अली को संरक्षण देने वाले व्यक्ति और परिवार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। रांची पुलिस ने दोषी की सूचना देने के लिए सपंर्क नंबर जारी किए हैं।रांची सिटी एसपी ने मोबाईल नंबर जारी कर अपील की है कि समाज के हित में संबंधित अपराधी के बारे में सूचना देकर प्रशासन को सूचित करें।यह सिर्फ पुलिस ही नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है कि इस अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, सूचना देने के लिए आप यहां संपर्क कर सकते हैं:
1️⃣ एसपी सिटी, रांची: 9431706137
2️⃣ डीएसपी कोतवाली, रांची: 9431770077
3️⃣ कोतवाली थाना प्रभारी: 9431706158




