नहीं देखी गयी सीएम सोरेन से वृद्धा की बेबसी की तस्वीर, खूंटी डीसी को तुरंत जारी किया निर्देश

0
hemant soren

खूंटी: एक यूजर सोहन सिंह ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, साथ ही लिखा है”झारखंड में वृद्धा की बेबसी की तस्वीर: न पेंशन, न आवास, कटहल भाफ कर खातीं हैं।पेट पालने के लिए गांव में घूम-घूमकर इमली और करंज चुनती हैं, जिन्हें बुड़जू के साप्ताहिक हाट में बेचकर थोड़ा नमक खरीद लेती हैं। अलबीना की झोपड़ी, उनके आंसू, और उनके शब्द झारखंड की हकीकत को बयान करते हैं। सरकार की ओर से यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे तमाम अलबीना मुंडू जैसे लोग केवल फाइलों और योजनाओं में ही रह जाएंगे.सरकार की योजनाएं भले ही गरीबों के उत्थान की बात करती हों, लेकिन खूंटी जिले की अति-वृद्धा अलबीना मुंडू की जिंदगी इन दावों की पोल खोल रही है। 70 वर्षीय विधवा अलबीना बांस की ठठरी और पुरानी साड़ियों से बनी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। उसी झोपड़ी का दरवाजा एक सरकारी कंबल से बना है, और छत पर जर्जर एस्बेस्टस की चादरें हैं।”

सीएम हेमंत सोरेन तक जैसे ही ये वीडियो पहुंची, उन्होंने तुरंत इस पर ऐक्शन लिया और खूंटी डीसी को निर्देशित किया “@DCkhunti उक्त मामले की जांच कर अलबीना मां को हर जरूरी सरकारी योजना से जोड़ते हुए सूचित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here