पटना के प्रतिष्ठित पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) परिसर में सोमवार को यूट्यूबर मनीष कश्यप और डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर वि*वाद हो गया, जो देखते ही देखते हिं*सक रूप ले लिया।जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें बंधक बना लिया। घटना अधीक्षक कार्यालय में हुई है। बताया जा रहा है कि जूनियर डॉक्टरों के साथ कहासुनी हुई थी। महिला चिकित्सकोंं से अभद्रता करने पर मनीष कश्यप को जूनियर डॉक्टरों ने पीट दिया।पिटाई के बाद उन्हें अस्पताल के ही एक रूम में बंद कर दिया गया। मोबाइल छीन लिया गया।




