नई दिल्ली/ रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान के सुपुत्र कुणाल तथा कार्तिकेय के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित आशीर्वाद समारोह (वर- वधू स्वागत समारोह) में शामिल हुए।सीएम सोरेन ने समारोह की कुछ तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए कहा”दोनों नव-दंपति को सुखद और खुशहाल दांपत्य जीवन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं।”



