रांची:कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय दिल्ली से गिरफ्तार,5 अन्य गिरफ्तार

0
ranchi police

रांची : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाले शूटर प्रेम पांडेय को दिल्ली से रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम पांडेय के आलावा अन्य 5 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।तीन मार्च को कोयला व्यवसायी बिपिन कुमार मिश्रा अपराधियों के गोलीबारी से जख्मी हो गए थे।अपराधकर्मी अमन साहु के नाम पर गयंक सिंह उर्फ राहुल सिंह के द्वारा भी०पी०एन० नम्बर से रंगदारी मांगी जा रही थी। तथा इस घटना को उसी क्रम में अंजाम दिया गया था।अब मामले में रांची पुलिस ने 6 को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दिनांक-07.03.2025 को सुबह 10.47 बजे बरियातु रोड स्थित पेबल चे कटिंग के पास घर ग्रीन पार्क से चेशायर होम रोड ऑफिस जाने के क्रम में कोयला व्यवसायी बिपिन कुमार मिश्रा पर अज्ञात तीन बाईक सवार लड़को ने गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया।बिपिन कुमार मिश्रा अपराधियों के गोली बारी से जख्मी हो गए तथा इनका चालक भी हल्का जख्मी हुआ था। दोनो का ईलाज अविलम्ब मेडिका अस्पताल में हुआ और दोनो अभी स्वस्थ्य हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम :

  1. प्रेम प्रकाश पाण्डेय
  2. रहमान अंसारी
  3. करण कुमार उराँव उर्फ मोटु
  4. अविनाश कुमार ठाकुर उर्फ सिल्लु
  5. शोभित सिंह उर्फ मकसूदन
  6. विशाल मुण्डा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here