पश्चिमी सिंहभूम :12 अप्रैल 2025 को आईईडी विस्फोट में खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले आरक्षी (कांस्टेबल) सुनील धान, एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के जवान शहीद हो गए थे. आज झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी स्व सुनील धान के परिजनों से मुलाकात कर सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मान राशि के रूप में कुल ₹2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972 की वित्तीय सहायता प्रदान की। तथा पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली।मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें आश्वासन दिया कि ”आप हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, राज्य सरकार सदैव आपके दुःख-सुख में साथ खड़ी रहेगी।”




