मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूर्वी सिंहभूम स्थित चाकुलिया प्रखण्ड के केरुकोचा में शहीदों के स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। 1114756 लाभुकों के बीच ₹75704.999 की परिसंपत्ति का वितरण हुआ।मुख्यमंत्री ने चाकुलिया स्थित बामनडीह के केरुकोचा में शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बाशदा स्थित शहीद स्थल पर वीर शहीद सिपाही गणेश हांसदा एवं केरुकोचा चौक स्थित फुटबॉल मैदान में शहीद साबुआ हाँसदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर सीएम ने कहा घाटशिला, चाकुलिया क्षेत्र में कई राइस मिल हुआ करते थे। लेकिन वे बंद हो गए। आपकी सरकार राइस मिल के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। नई नीति के तहत जो राइस मिल लगाएगा, उसे सरकार मदद देगी। अगर ₹10 करोड़ राइस मिल की लागत है, तो उसमें ₹4 करोड़ राज्य सरकार लगाएगी। चाकुलिया में डिग्री कॉलेज की मांग की जा रही थी। इसके लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जल्द इसका शिलान्यास किया जाएगा। हमारे सामाजिक अगुवा को मोटरसाइकिल तो मिलेगी ही, उन्हें आवास से भी आच्छादित किया जाएगा .



