पश्चिमी सिंहभूम: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोईलकेरा पहुंचे। मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर मंत्री श्रीमती जोबा माझी ने अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।सीएम आज जिला अंतर्गत गोईलकेरा हाट बाजार मैदान में आयोजित अमर वीर शहीद देवेंद्र माझी जी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोईलकेरा में स्व० देवेन्द्र माँझी की प्रतिमा एवं शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।



