आज देवघर में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। सीएम Hemant Soren ने आज जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा 2019 के बाद दो बार सुखाड़ झारखण्ड ने देखा है। केंद्र सरकार द्वारा हमेशा गरीब लोगों को दुत्कार दिया जाता है।विपक्ष के लोग झूठ फैला कर हमें भ्रष्टाचारी कहते हैं। इन्हें रोज झूठ बोलने में भी शर्म नहीं आती।लेकिन हमारे साथ राज्य के लोग हैं। यह डुमरी उपचुनाव में भी दिखा जहां हमारे आदिवासी, मूलवासी और अल्पसंख्यक भाइयों-बहनों ने विपक्षियों को ऐसी पटकनी दी कि इन्हें अभी तक दिन में चांद-तारे नजर आ रहा है।हम लोगों को ताकत आप लोगों से मिलती है।ये षड्यंत्रकारी विपक्ष के लोग सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करते हैं। हिंदू- मुस्लिम करने से पेट भरेगा क्या? सिख-ईसाई करने से नौकरी मिलेगी क्या? नौकरी मिलेगी बच्चों को पढ़ाने से, नौकरी मिलेगी वैकेंसी निकालने से। पेट भरेगा अन्नदाताओं को खेती की व्यवस्था देने से। धर्म के आधार पर विपक्ष के लोग सिर्फ समाज में जहर फैलाने का काम करते हैं।20 वर्ष राज कर विपक्ष के लोगों ने इस राज्य की हालत खराब करके रख दी। हम राज्य को आगे ले जा रहे हैं तो मेरी टांग खींचने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन इन्हें मालूम नहीं मेरे साथ झारखण्ड की करोड़ों जनता का हाथ है, विपक्ष का षड्यंत्र कभी कामयाब नहीं होगा।



