रांची: पांच दिनों तक लगातार बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है.फिलहाल झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है.रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 अक्टूबर तक झारखंड से मानसून विदा हो जायेगा.हालांकि, अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी की संभावना है।इसके बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वापसी के दौरान हल्की बारिश हो सकती है.हालांकि, दुर्गा पूजा के दौरान बारिश परेशान नहीं करेगी.मौसम साफ होने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है।पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है.शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था, जो शनिवार को बढ़कर 23 डिग्री हो गया.गढ़वा, पलामू और लातेहार के इलाकों में कम बारिश हुई, जिससे वहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.पांच दिन में 196.3 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग के मुताबिक इस साल झारखंड में सामान्य से 164.7 मिमी कम बारिश हुई है.हालांकि, अक्टूबर के पांच दिनों में 196.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है।5 अक्टूबर के बाद राज्य में बारिश नहीं हुई है.एक जून से अब तक 954.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है, जबकि सामान्य बारिश के तहत इस अवधि में 1119.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी.जो अब भी 164.7 मिमी कम है.



