खरसावां: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के तहत खरसावां विधानसभा की जनसभा को संबोधित किया.मरांडी ने कहा झारखंड को अपराधमुक्त प्रदेश बनाने के लिए आप सब का साथ और आपका सहयोग भारतीय जनता पार्टी को चाहिए, आज यही संकल्प लेना है की झारखंड को अपराधमुक्त और विकासयुक्त प्रदेश बनाना है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने पुलिस को वसूली करने का निर्देश दे रखा है l जो मुख्यमंत्री तक पैसा नहीं पहुंचाता है, उसका स्थानांतरण कर दिया जाता है lऐसी ही स्थिति लगभग सभी सरकारी विभागों की है l गरीबों को महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा है, डीलरों का भी भुगतान लम्बित है lखरसावां की पवित्र धरती से हम सबों को इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार की विदाई कर यहां सुशासन स्थापित करने का ‘संकल्प’ लेना है l



