सीएम हेमंत सोरेन की मां को सांस लेने में तकलीफ,अस्पताल में भर्ती

0

रांची: सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. यह समस्या छाती में संक्रमण के कारण हो सकती है। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा है कि रूपी सोरेन की हालत नियंत्रण में है. इसलिए परिवार को उनकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. डॉक्टरों की टीम उनका हर तरह से ख्याल रख रही है. मिली जानकारी के मुताबिक अभी कुछ टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी हैं.गौरतलब है कि रूपी सोरेन से पहले हेमंत सोरेन के पिता और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन भी बीमार पड़ गए थे. पिछले महीने 11 सितंबर को उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सीएम हेमंत सोरेन राष्ट्रपति के निमंत्रण पर उनके द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली गये थे. इसी बीच जी-20 शिखर सम्मेलन भी चल रहा था. शिबू सोरेन 9 सितंबर को हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे और वहां उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here