धनबाद: तोपचांची पुलिस ने कोयला लदे 6 ट्रकों को किया जब्त

0

धनबाद: पिछले कुछ दिनों में तोपचांची थाना क्षेत्र के विभिन्न पंपों और सड़कों के किनारे खड़े कोयला लदे ट्रकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है.रविवार को तोपचांची पुलिस ने कोटाडीह स्थित नेशनल हाईवे नीट पंप व सर्विस रोड पर कोयला लदे छह ट्रकों को जब्त किया.पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.ट्रक चालकों ने बताया कि वे अपने दस्तावेजों का इंतजार कर रहे हैं। कागजात दुरुस्त होने के बाद ही ट्रकों को आगे जाने दिया जाएगा।पुलिस की कार्रवाई के बाद तोपचांची थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खड़े कोयला लदे ट्रक चालकों में चिंता का माहौल है. वे अपने कोयला लदे ट्रकों को नेशनल हाईवे से हटाकर धनबाद दिशा की ओर ले जाने लगे हैं.सूत्रों के अनुसार, कोयला लदे ट्रकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होते हैं, जिसके कारण उन्हें जीटी रोड पर गिरिडीह सीमा पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। यही कारण है कि ट्रकों को वहां खड़ा किया जाता है। इन ट्रकों पर उत्तर प्रदेश और बिहार के नंबर प्लेट लगे हैं.तोपचांची थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गयी है. छह ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here