बिहार:पिछले 24 घंटों में 9 जिलों के 22 लोगों की डूबने से मौत,अनुग्रह राशि की घोषणा

0

पटना: बिहार सरकार ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में बिहार के नौ जिलों के 22 लोगों की डूबने से जान चली गई।बिहार सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है.22 में से भोजपुर में पांच, जहानाबाद में चार, पटना में तीन, रोहतास में तीन, दरभंगा में दो, नवादा में दो, मधेपुरा, कैमूर और औरंगाबाद जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here