रांची डोरंडा स्थित हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा रहमातुल्लाह अलैहे का पांच दिवसीय उर्स मेला पांच अक्टूबर से शुरू हो चूका है जो 9 अक्टूबर तक चलेगा।8 अक्टूबर को रात कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा। मेले की शोभा बढ़ाने आए मुंबई के कव्वाल अजीम नाजा और छोटे हाजी माजिद शोला ने डोरण्डा के सीरत मैदान में कव्वाली से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दरगाह कमेटी के महासचिव जावेद अनवर के आवास से चादर निकाली जाएगी। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयुब गद्दी के अलावा कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.इससे पहले उर्स के दूसरे दिन भी चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा. लोग अहले सुबह से चादर चढ़ाने के लिए कतारबद्ध खड़े थे. जुमा की नमाज के वक्त कुछ देर के लिए चादरपोशी का काम रोक दिया गया था. जुमे की नमाज के बाद लोगों ने दरगाह शरीफ में सलाम रेश किया. मजार में चारों ओर मेले सा दृश्य है. जुमा का दिन होने के कारण दरगाह मस्जिद में अच्छी खासी भीड़ थी.बाबा के उर्स को लेकर मंगलवार को एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में रांची प्रशासन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा डोरंडा मे होने वाले 216 में उर्स की तैयारीयों का जायज़ा लिया । जायरीनों की सहूलियत के लिए व्यवस्था एवं साफ सफाई , सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा , चलंत शौचालय, ट्रैफिक कंट्रोल ये सारी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की जाती रही है, मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा की इस वर्ष भी प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा।



