सीएम हेमंत सोरेन के प्रयास से मानव तस्करी के शिकार बच्चे का रेस्क्यू,10 वर्षों से था लापता

0
CM Hemant Soren

Ranchi : मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से लगातार मुक्त कराकर उनका पुनर्वास कराया जा रहा है। झारखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र (नई दिल्ली) ने एक लापता बच्चे का रेस्क्यू किया गया. जब लापता हुआ था ये बच्चा तो 13 साल का था. इस बच्चे को मानव तस्करों ने एक दशक पहले दिल्ली में बेच दिया था। 10 वर्षों से परिवार से बच्चे का कोई संपर्क नहीं हो पाया था। इस बच्चे के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने साहिबगंज में शिकायत दर्ज कराई थी। सालों से ख़ोजबीन में जुटी झारखंड पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके बाद झारखंड भवन, नई दिल्ली को इस बारे में 5 दिन पहले सूचना दी गई। इस बच्चे के पिता द्वारा एक प्लेसमेंट एजेंसी का नंबर दिया गया था बाद में पता चला कि वो नंबर एक ट्रैवलिंग एजेंसी का है। झारखंड भवन द्वारा एक गुप्त मिशन चलाते हुए उसके ऑफिस जाकर दबोच लिया गया। एजेंसी ने बताया कि उस बच्चे को उसी के द्वारा एक जगह काम पर लगवाया गया था। मोबाईल नंबर ट्रैक करने पर पता चला कि बच्चे के मालिक का ऑफिस 2-3 साल पहले दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है। जिसके बाद उस मालिक के पानीपत, हरियाणा वाले आवास पर रेड मारी गई। वहीं नई दिल्ली वाले आवास में एक 17 वर्षीय बालक मिला जिससे घर ऑफिस का काम करवाया जाता था।17 वर्षीय बच्चा भी झारखंड का ही था जिसे रेस्क्यू करते हुए 10 वर्षों से गुमशुदा बच्चे को लेकर उस परिवार को सख्त हिदायत दी गई जिसके बाद बच्चे को झारखंड भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here