Ranchi : मुख्यमंत्री Hemant Soren 75वां वन महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को वन महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष राज्य भर में 2.15 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य है। विगत वर्ष रांची में 80 हजार पौधारोपण का कार्य हुआ था।मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव में वनों और जंगली जीवों के संरक्षण हेतु लोगों को सम्मनित किया। जैव विविधता उद्यान में बैटरी चलित ऑटो रिक्शा के परिचालन हेतु चाबी सौंपी गई, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को उद्यान घूमने में सहूलियत हो सके।वन विभाग सिर्फ वर्षा ऋतु में ही नहीं बल्कि गर्मी और शरद ऋतु में भी पौधा रोपण का कार्य करे। पौधा रोपण के लिए कोई निर्धारित समय नहीं है। वह आपकी इच्छा शक्ति पर है, लेकिन इसकी चिंता भी आपको होनी चाहिए कि पौधा जीवित रहे और एक दिन वृक्ष का रूप ले.सीएम ने कहा जहां कभी विभिन्न प्रकार के वृक्ष हुआ करते थे। वहां हम लोगों ने कंक्रीट का जंगल बना दिया है। लेकिन पर्यावरण हमेशा दस्तक देता है कि अगर हम ऐसे काम कर रहे हैं तो उसकी भरपाई भी हमें ही करनी होगी। हम कैसे इसकी भरपाई करेंगे, इसका रास्ता हमें तय करना होगा.अगर हम एक-एक पौधा लगा लें तो प्रकृति को हो रहे नुकसान की कुछ भरपाई हो सकेगी और इसका सकारात्मक असर सीधे पर्यावरण को होगा.




