करमा पर्व एक प्राकृतिक पर्व है जो कि झारखंड , उड़ीसा , छत्तीसगढ़ , बिहार , पश्चिम बंगाल तथा असम राज्य में मनाया जाता है । यहां के आदिवासी तथा मूलवासी लोग इस त्योहार को बड़े ही धूमधाम तथा हरसोल्लास के साथ मनाते हैं ।आज करमा पर्व के अवसर पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी ”प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।सदियों से चली आ रही झारखण्ड की हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व। प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।करम जोहार!”



