झारखंड की निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की ओर से दायर जमानत याचिका पर आज 25 सितंबर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई . कोर्ट ने फिलहाल उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है .ये सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच में की गई. कोर्ट ने इस मामले पर अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को निर्धारित की है .कोर्ट द्वारा पूजा सिंघल की मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है. इस मामले में हैं कुल 43 गवाह हैं .सुप्रीम कोर्ट को पूजा सिंघल के वकील ने बताया की 4 गवाहों की गवाही हो चुकी है.



