हज़ारीबाग: जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, एसीएफ हज़ारीबाग़ एवं बड़कागांव एवं सदर क्षेत्र के वन कर्मियों के नेतृत्व में जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।इसी क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकुंदगंज चौक के पास बड़कागांव की ओर से आ रहे तीन हाइवा को जब्त कर लिया गया. तीन हाइवा रजिस्ट्रेशन नंबर JH02AR9629, JH02AP2423 और JH02AX1633 में अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही थी.इस क्रम में दो वाहन चालक दुलारचंद कुमार मेहता एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही बालू कारोबारी यदु प्रसाद दांगी और अनिल कुमार पर मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज किया गया है.जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन की जांच लगातार जारी रहेगी और अवैध खनन में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.



