खूंटी: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती खूंटी से सीएम हेमंत सोरेन ने खूंटी, चाईबासा और चांडिल अनुमंडल में निर्मित होने वाले बार काउंसिल भवन का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा और खूबसूरत न्यायालय के परिसर या उसके आसपास न्यायायिक कार्य में और सहूलियत कैसे प्रदान किया जाए, इसका भी निर्णय सरकार ने लिया है। इसी कड़ी में अगले 3 वर्षों में 24 जिलों में बार भवन का निर्माण करने का हमने निर्णय लिया है।




