झारखण्ड: आज की सफलता की कहानी झारखण्ड राज्य के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के पोस्तवारी पंचायत के गोरिब्सार गाँव में सुरेन्द्र खिरहर के जमीन पर मनरेगा योजना के तहत निर्मित बिरसा सिंचाई कूप की. गोरिब्सार गाँव में श्री सुरेन्द्र खिरहर ,ममता देवी,जगदीश खिरहर एवं मंजू देवी के पास कुल 6 .5 एकड़ की जमीन थी. उन्हें बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी का लाभ मिला.परन्तु पटवन की सुविधा नहीं होने के कारण काफी समस्या हो रही थी. श्री सुरेन्द्र खिरहर को जब बिरसा सिंचाई कूप का लाभ मिला तो उनकी पटवन की समस्या सुलझ गयी . आम बागवानी के साथ साथ उन्होंने फूल एवं सब्जी की भी खेती शुरू की , जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ . लाभुक सालाना करीब 3,25,000/- रु तक की सब्जी बेच कर अच्छी आमदनी कर लेता है.




