पूर्व CM भूपेश बघेल के पिता के निधन पर सीएम हेमन्त सोरेन ने व्यक्त किया शोक

0

Ranchi: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के निधन पर झारखण्ड सीएम हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त किया है.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता के निधन के बारे में जानकारी साझा करते हुए आज पोस्ट किया ”दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है.अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।”सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @bhupeshbaghel जी के पिता श्री नंद कुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल भूपेश जी एवं अन्य परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here