चंद्रयान-3 की सफलता पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी पूरे देश को बधाई

0

चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा.झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई दी है. लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएम बुधवार, 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतर गया है।इसरो का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्रमा मिशन चंद्रयान -3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह को छूने के बाद भारत ऐसा करने वाला केवल चौथा देश बन गया है और ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा ”अद्भुत!! अविस्मरणीय!!तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुँच गया। देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया। अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है।इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार।जय विज्ञान!जय हिंद!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here