रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में बेहतर उद्योग पॉलिसी बनाई गई है। युवाओं को रोजगार से जोड़ने का सिलसिला जारी है। इस दौरान ‘ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ में मुख्यमंत्री ने वैसे 7 श्रमिकों को भी ऑफर लेटर प्रदान किया गया, जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों से रेस्क्यू कर वापस लाया गया था। इनमें से 2 उत्तरकाशी टनल, 3 तमिलनाडु एवं 1 श्रमिक को दुबई से रेस्क्यू किया गया था। ऑफर लेटर पाने वालों में एक दिव्यांग भी हैं।राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के सहयोग से रेस्क्यू किए गए 7 श्रमिकों को झारखंड के विभिन्न वस्त्र उद्योग के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया है।



