हजारीबाग: राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 33 हजारीबाग जिला स्थित इचाक प्रखंड में सड़क दुर्घटना में लोटा निवासी सहदेव उराव की पुत्री खुशबू लकड़ा की मौत हो गई। 4 अन्य लोग भी घायल है जिनमें एक युवती गंभीर रूप से घायल है।बताया जा रहा है हादसा तब हुआ जब मारुती कार को हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दी. दुर्घटना में शिकार होने वाले एक ही परिवार के लोग हैं.ये लोग इमामगंज से घाटो की ओर जा रहे थे। प्राथमिक उपचार के लिए सभी घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जिसके बाद रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया।



