रांची : झारखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक आचार्य के 7232 पदों के सृजन के प्रस्ताव को सीएम हेमंत सोरेन की मंजूरी मिल गई है.7232 पदों में प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 5) के लिए 5478 एवं उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8) विद्यालयों में 1754 पद शामिल हैं.मालूम हो कि पूरे झारखण्ड में प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के लिए 4401 पद स्वीकृत हैं. जिनमें 689 उर्दू शिक्षक के पदों पर नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 3712 पद खाली हैं.सहायक आचार्य के 50 हजार पद सृजित राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के पदों को परिवर्तित करते हुए सहायक आचार्य के 50, 000 पद स्वीकृत किए गए हैं। सहायक आचार्य का वेतनमान इंटर प्रशिक्षित के लिए सातवां केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान के लेवल-4 और स्नातक प्रशिक्षित के लिए लेवल- 5 निर्धारित है । उक्त परिपेक्ष्य में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को भी उक्त के अनुरूप परिवर्तित किया किया गया है।



