मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।जनजाति भाषा के शिक्षकाें की बहाली भी होगी। प्राइमरी स्कूल के बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे। बहुत जल्द अन्य नियुक्तियां भी होंगी.इस मौके पर स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 अंतर्गत बायोलॉजी के 253, केमिस्ट्री के 259, फिजिक्स के 313 एवं भूगोल के 195 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत 15 पाईप लाइन इंस्पेक्टर और 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर कृषि विभाग अंतर्गत 09 कनीय अभियंता, खान एवं भूतत्व विभाग अंतर्गत 34 खान निरीक्षक, विद्युत विभाग अंतर्गत 53 कनीय अभियंता, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत 1,268 कनीय अभियंता (सिविल) को नियुक्ति पत्र दिया गया.सीएम ने मौके पर कहा जनजाति भाषा के शिक्षकाें की बहाली भी होगी। प्राइमरी स्कूल के बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में प्राप्त कर आगे बढ़ेंगे। बहुत जल्द अन्य नियुक्तियां भी होंगी.आपके हाथों में दायित्व देने जा रहें हैं। उम्मीद है आप सभी अपने दायित्व का निर्वहन बेहतर ढंग से करेंगे। साथ ही, झारखण्ड को संवारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं.आज रांची में 2,454 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों एवं जूनियर इंजिनियरों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करने का अवसर मिला। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आप लोग यह संकल्प लीजिए कि झारखंड को शिक्षित एवं विकसित बनाने के राज्य सरकार के अभियान का हिस्सा बनेंगे तथा अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।राज्य में शिक्षकों समेत हजारों की संख्या में कई अन्य नियुक्तियां होनी है। कई और नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है, कुछ आखिरी चरण में है, उन सभी अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।



