चाईबासा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की सास और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता गीता कोड़ा की मां कल्पना बिरुली का लम्बे समय से बीमार होने के कारण आज अहले सुबह 4 बजे इलाज के दौरान रिम्स हाॅस्पिटल में निधन हो गया.कल्पना बिरुली का पार्थिव शरीर बुधवार को रांची से उनके पैतृक गांव झींकपानी प्रखंड के बिष्टुमपुर (मौटाबासा) 11 बजे लाया गया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त किया ”सिंहभूम की सांसद श्रीमती गीता कोड़ा के माताजी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। शोक संतप्त कोड़ा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना करता हूं।”



