रांची : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कन्वेंशन सेंटर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।अधिकारियों ने बताया दी कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वर्ष 2018 में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था, परन्तु बीच में ही इस परियोजना को बंद कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना था।मुख्यमंत्री Hemant Soren ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले समय में कन्वेंशन सेंटर की उपयोगिता राज्य हित में बेहतर तरीके से हो सके। इस निमित्त बेहतर कार्य योजना बनाएं।




