रांची : झारखंड के नागरिकों के कल्याण के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन द्वारा आज मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत परिवहन विभाग द्वारा राज्य के हर हिस्से में गाड़ियां चलाई जाएगी। ताकि लोग आसानी से सफर कर के अपने स्थान पर समय पर पहुंच सके।मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के माध्यम से गांव से प्रखंड तक और जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा को आसान बनाया जाएगा। जिससे गरीब जनता, किसान, मजदूर, छात्र-छात्राएं आदि को शहर तक आने में सुविधा होगी। अब लोगों को इस योजना के शुरू होने से कई किलोमीटर पैदल चलकर परेशानियों से गुजर कर गाड़ी पकड़ने से राहत मिलेगी। छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज, किसानों के लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक आना-जाना आसान हो जाएगा।आज झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का शुभारंभ हुआ। इसका मकसद राज्य के सुदूर ग्रामीण इलाकों की परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना है।इस योजना के तहत सभी बुजुर्गों, छात्र- छात्राओं, विधवा महिलाओं एवं अन्य लोगों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी।यह योजना ना सिर्फ बुजुर्गों के लिए बल्कि उन छात्र-छात्राओं के लिए भी काफी मददगार साबित होगी, जिन्हें पढ़ने के लिए गांवों से दूर जाना होता है। गांवों एवं शहरों में इसके द्वारा बन रही बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा सभी नागरिकों को मिलेगा।सीएम चम्पई सोरेन ने कहा ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक परिवहन सेवा प्राप्त होगा। वृद्ध, स्टूडेंट्स, आंदोलनकारी, विधवा महिलाएं, दिव्यांग और HIV संक्रमित निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हर गांव तक ग्राम गाड़ी पहुंचेगी । इस योजना के तहत बुजुर्गों, छात्र- छात्राओं, विधवा महिलाओं,दिव्यांगजन (40% से अधिक), HIV संक्रमित, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखण्ड आंदोलनकारी को बस भाड़ा में 100% रियायत दी जाएगी।



