रांची की अदालत ने पेश होने का दिया आदेश पैसे लेकर फिल्म न करने, चेक बाउंस, धोखाधड़ी,से जुड़े एक मामले में रांची की सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल और उनकी कंपनी के बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर को रांची की अदालत ने 27 फरवरी को पेश होने का दिया आदेश है.2018 में हुआ था मामला दर्ज , रांची के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट डीएन शुक्ला की कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 313 के तहत दोनों आरोपियों का बयान दर्ज किया जाएगा.म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ऐंठने का लगाया था आरोप ,साथ ही ‘देसी मैजिक’ फिल्म बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपए ऐंठने का भी आरोप लगाया गया है.अजय ने अमीषा दोनों के बीच जो कांट्रैक्ट हुआ था,जून 2018 में फिल्म रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अमीषा से पैसे की मांग की. काफी कहा -सुनी होने के बाद अक्टूबर 2018 में २.५ करोड़ 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए.इसी मामले में रांची की अदालत ने अमीषा पटेल को उपस्थिति के लिए कई बार समन जारी किया था , इसके बावजूद भी अमीषा पटेल अदालत में खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित नहीं हो रही थीं.वारंट जारी होने के बाद साल 19 जून को उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था. सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी.



