मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का हुआ लोकार्पण,राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखण्ड आंदोलनकारी को बस भाड़ा में 100% रियायत

0

मुख्यमंत्री Champai Soren रांची के मोरहाबादी मैदान में अबुआ आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण समारोह सह मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सुगम परिवहनीय सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का लोकार्पण हुआ।वरिष्ठ नागरिक, स्टूडेंट्स, दिव्यांगजन (40% से अधिक), HIV संक्रमित, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखण्ड आंदोलनकारी को बस भाड़ा में 100% रियायत दी जाएगी।रांची, लोहरदगा और गुमला के 2 लाख से अधिक परिवार विभिन्न चरणों में योजना से आच्छादित होंगे। प्रथम चरण में 24, 117 चिन्हित हुए। रांची के 13,222, गुमला के 7,663 एवं लोहरदगा के 3,228 लोगों को अबुआ आवास हेतु स्वीकृति पत्र और ₹72 करोड़ से अधिक DBT के माध्यम से हस्तांतरित की गई।सीएम चम्पई सोरेन ने कहा ग्राम गाड़ी योजना के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तक परिवहन सेवा प्राप्त होगा। वृद्ध, स्टूडेंट्स, आंदोलनकारी, विधवा महिलाएं, दिव्यांग और HIV संक्रमित निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। हर गांव तक ग्राम गाड़ी पहुंचेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here