Ranchi : नीति आयोग के अध्यक्ष बीवीआर सुब्रमण्यम का बयान है कि “गांव और शहर, दोनों जगह लोग अधिक समृद्ध हो रहे हैं, भारत का गरीबी स्तर 5 % से नीचे गिर गया है”. नीति आयोग के इस बयान कि माने तो 140 करोड़ भारत देश की आबादी है, 80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और गरीबी घट कर रह गई मात्र 5%. यानी की 140 का 5% = 7 करोड़ लोग ही इस वक्त गरीब है.नीति आयोग की इस रिपोर्ट पर अब कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं.अब झारखण्ड सीएम चम्पई सोरेन ने भी सवाल खड़ा कर दिया है. सीएम ने एक्स पर पोस्ट किया आज ”नीति आयोग ने बताया कि भारत में मात्र 5% लोग ही गरीब बचे हैं, बाकी सब गरीबी की रेखा से ऊपर आ चुके हैं। कोई केन्द्र सरकार से पूछे कि अगर 140 करोड़ की जनसंख्या में मात्र 5% अर्थात 7 करोड़ लोग ही गरीब बचे हैं तो फिर वे 80 करोड़ लोग कौन हैं, जिन्हें मुफ्त अनाज देने की बात, एक उपलब्धि की तरह, चुनावी रैलियों में प्रचारित की जाती है?आखिर, मात्र तीन महीनों में क्या बदल गया? एक दशक की सत्ता के बाद 80 करोड़ गरीबों के आंकड़े पर शर्म आ रही है? या फिर 5% के अलावा बाकी लोगों को सभी योजनाओं से बाहर करने की तैयारी है?”



