मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज के पतना में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। साथ ही हूल क्रांति के महानायक सिद्धो कान्हो के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने क्रांति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीरों की शहादत को नमन किया एवं भोगनाडीह स्थित अमर शहीद सिद्धो, कान्हो, चांद,भैरव,फूलो, झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके वंशजों से मुलाकात की।






