मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैक, CBSE, ICSE बोर्ड परीक्षा 2022 में झारखण्ड राज्य के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त तथा झारखण्ड स्कूल ओलंपियाड -2022 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।प्रथम आने वाले स्टूडेंट्स को ₹3 लाख, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹2 लाख एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को ₹1 लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई। साथ ही, प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी स्टूडेंट्स को एक लैपटॉप और एक मोबाईल फोन सम्मान स्वरूप दिया गया।
सीएम ने कहा झारखण्ड में JAC/CBSE/ICSE बोर्ड 2022 में 10वीं-12वीं में विभिन्न विषयों में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का अवसर मिला। सभी को हार्दिक बधाई और जोहार।सरकार की मदद से आज वंचित समाज के युवा भी विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।योजना का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करना है। झारखण्ड सिर्फ खनिज संपदा में ही नहीं, बल्कि बौद्धिक क्षमता में भी आगे रहने की क्षमता रखता है।



