BJP नेताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुआ बिलकिस बानो का रेपिस्ट,भड़कीं महुआ मोइत्रा ने भाजपा सरकार को बताया शैतानी सरकार

0

बिलकिस बानो मामले में 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इस बीच अभी दो दिन पहले यानी शनिवार को इस मामले के एक आरोपी शैलेश चिमनलाल भट्ट बीजेपी सांसद जसवंतसिंह भाभोर और विधायक शैलेश भाभोर के साथ एक कार्यक्रम के मंच पर नजर आया. वह सरकार की ओर से आयोजित हर घर जल योजना से जुड़े कार्यक्रम में मौजूद था.बिलकिस बानो मामले के दोषी शैलेश भट्ट दाहोद से भाजपा सांसद जसवंतसिंह भाभोर और लिमखेड़ा विधायक शैलेश भाभोर के साथ मंच पर मौजूद था. उन्होंने 25 मार्च को एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत की थी।ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने इसी कार्यक्रम की तस्वीर साझा करते हुए गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा साथ ही इसे शैतान की सरकार भी कह डाला। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया ”बिलकिस बानो के रेपिस्ट ने गुजरात के बीजेपी सांसद, विधायक के साथ शेयर किया स्टेज!मैं इन राक्षसों को वापस जेल में देखना चाहती हूं और चाबी फेंक दी गई है। और मैं चाहती हूं कि यह शैतानी सरकार, जो न्याय के इस उपहास की सराहना करती है, मतदान करे। मैं चाहती हूं कि भारत अपने नैतिक दिक्सूचक को पुनः प्राप्त करे।”

मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति केएम जोसेफ और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्न की पीठ के समक्ष होगी। इससे पहले दिसंबर 2022 में जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी ने मामले की सुनवाई कर रही बेंच से उनका नाम हटा दिया था। इस कारण सुनवाई स्थगित कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here