अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह राज्य प्रभारी अविनाश पण्डे सांगठनिक दौरे पर राँची पंहुचे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , विधायक दल नेता आलमगीर आलम , मंत्री बन्ना गुप्ता , बदल पत्रलेख सहित उपस्थित कांग्रेसजन ने भव्य स्वागत किया।आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पुराना विधानसभा सभागार में आयोजित सांगठनिक बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पण्डे शिरकत करेंगे।लोकतंत्र बचाओ जनजागरण कार्यक्रम संकल्प बैठक की तैयारी पूरी हो गई है। कुछ पलों उपरांत शुभारंभ होगा।बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पण्डे, प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायकदल नेता आलमगीर आलम सहित सभी मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण शिरकत करेंगे।



