अभिनेत्री आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई पर लगाया हत्या का आरोप

0

आकांक्षा दुबे की मौत का मामला: वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।मधु दुबे के अनुसार समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से करोड़ों रुपये का काम कराकर पैसे नहीं दिए।आकांक्षा की मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बारे में आकांक्षा ने उनको फोन पर बताया था।भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत पर उनकी चाची संगीता दुबे ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संगीता के मुताबिक आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती, वह बहुत तेज और व्यवहारिक थी। बता दें कि आकांक्षा मूल रूप से भदोही जिले की रहने वाली थीं। वहीँ दूसरी तरफ अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आकांक्षा रोती हुई नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आकांक्षा सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर लाइव आईं थी।कहा जा रहा है कि अकांक्षा मौत से पहले Instagram पर लाइव आई थीं।अकांक्षा दुबे की मौत की खबर से उनके परिवार, फैंस और पूरी इंडस्ट्री को सदमा लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here