शिवपुरी जिले की सीमा में प्रवेश करते ही गाय के बछड़े से टकराई गैंगस्टर अतीक अहमद की वैन, बछड़े की मौत,बैन पलटने से बची

0

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से होकर गुजरे गैंगस्टर अतीक अहमद के काफिले से टकराकर एक गाय की हुई मौत। इस घटना के बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया फिर प्रयागराज के लिए हुआ रवाना। दअरसल गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद को उत्तर प्रदेश ले जा रहे पुलिस के काफिले वाले वाहन ने सोमवार को एक गाय को टक्कर मार दी। यह घटना यूपी के शिवपुरी में हुई थी, जब काफिला प्रयागराज जा रहा था।मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई.एक वीडियो में पुलिस के काफिले को बीच रास्ते में रुकते हुए दिखाया गया है। गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद को रविवार को गुजरात की साबरमती जेल से बाहर ले जाया गया और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार शाम तक प्रयागराज पहुंचने की तैयारी है।अतीक अहमद पर जेल में रहने के दौरान एक रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप है।वह उमेश पाल की हालिया हत्या के मामले सहित 100 से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है। पाल की इसी साल 24 फरवरी को प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।28 मार्च को अतीक को प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मामले में फैसला सुनाया जाएगा।समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में झांसी पुलिस लाइन में पुलिस काफिले को देखा जा सकता है। वहीँ दूसरी तरफ अतीक अहमद के काफिले के साथ चल रहीं उसकी बहन को अपने भाई के एनकाउंटर का डर सता रहा है। अतीक की बहन ने कहा कि जब तक दोष सिद्ध नहीं हो जाता तब तक उनका भाई अपराधी नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि उनको शाइस्ता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here